फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी हवाला रैकेट से जुड़े लोगों के ठिकाने से 70 लाख नगद जब्त

Thu, 13 Aug 2020 04:28 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
रूपया (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

एक हजार करोड़ के मनी लांड्रिंग और हवाला मामले में आयकर विभाग का छापा दूसरे दिन भी जारी रहा। रैकेट के सरगना चीनी नागरिक चार्ली पेंग और उसके सहयोगियों के दिल्ली-एनसीआर स्थित ठिकानों पर बुधवार को भी जांच हुई। इस दौरान विभिन्न जगहों से बड़ी मात्रा में कागजात और 60-70 लाख रुपये नगद जब्त हुए हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के मुताबिक चीनी नागरिक समेत उससे जुड़े लोगों के दिल्ली, गुरुग्राम और गाजियाबाद स्थित दो दर्जन ठिकानों पर छापा मारा गया है। आयकर विभाग ने चार्ली से जुड़े कई लोगाें से पूछताछ की है। इनमें कुछ भारतीय बैंक अधिकारी तथा वर्क वीजा पर आए चीनी नागरिक भी शामिल हैं। इनसे जुडे़ कई बैंक खातों को फ्रीज करने की तैयारी है।


गौरतलब है कि मंगलवार को आयकर विभाग ने इस मनी लांड्रिंग रैकेट का खुलासा किया था। चीनी नागरिक चार्ली फर्जी कंपनियां बनकर इस पूरे खेल को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन



अपने नागरिकों-कंपनियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : चीन
आयकर विभाग की इस कार्रवाई केे बारे में पूछे गए सवाल पर बीजिंग स्थित चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने जानकारी होने से इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने कहा, चीन सरकार चाहती है कि विदेश में व्यापार करते समय चीनी कंपनियां अंतरराष्ट्रीय नियमों तथा स्थानीय नियम-कानूनों का पूरी तरह पालन करें।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा, हम चीनी कंपनियों और अपने नागरिकों के वैध अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें