माउंट किलीमंजारो पर तिरंगा लहराते विराट चंद्रा
- फोटो : twitter.com/PrakashJavdekar
हैदराबाद के रहने वाले विराट चंग्रा ने महत सात साल की उम्र में वो कारनामा कर दिखाया है जिसे करने में कई लोगों के तो सुनकर ही पसीने छूट जाते हैं। दरअसल, विराट ने अफ्रीका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट किलीमंजारो फतह की है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसे लेकर एक ट्वीट किया और कहा कि विराट ने गर्व के साथ माउंट किलीमंजारों की चोटी पर तिरंगा ध्वज फहराया। जावड़ेकर ने विराट का उत्साहवर्धन करने के लिए उनके माता-पिता की सराहना की।