फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए मोदी के आने के बाद किस तरह से बदली पीएम आवास की रौनक

Tue, 05 Jul 2016 06:17 AM IST
आशुतोष चतुर्वेदी/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हर शख्स अपने आवास में अपने तौर तरीके से बदलाव करता है और प्रधानमंत्री निवास 7 रेस कोर्स रोड भी इससे अछूता नहीं है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री निवास पहुंचने के बाद वहां के रखरखाव और साज सज्जा में बदलाव आया है।
विज्ञापन


सुरक्षा के इंतजाम तो लगभग वैसे ही कड़े हैं और कई स्तरों की सुरक्षा जांच के बाद आप अंदर दाखिल हो पाते हैं। मोबाइल, इलेक्ट्रानिक सामान सब बाहर ही जमा करवाने के बाद सरकारी वाहन से निवास स्थान तक ले जाया जाता है।

करीने से सजे जिस कमरे में पत्रकारों और अन्य आगंतुकों को लेकर जाकर बैठाया जाता है, वहां ठीक पीछे की तरफ एक बड़ी पेटिंग लगी है। यह पेटिंग बताती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से रिश्तों को कितनी अहमियत देते हैं, यह पेटिंग अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की थी।
विज्ञापन


इसके ठीक दूसरी तरफ 14 अगस्त, 1947 का न्यूयॉर्क टाइम्स का पहला पेज मढ़ा हुआ लगा है। इसमें भारत की स्वतंत्रता की खबर है, हालांकि यह अखबार की लीड खबर नहीं है। इस खबर में हैदराबाद, श्रीनगर, बहावलपुर और भोपाल के विलय लेकर आ रही समस्या का भी जिक्र है।

दूसरी ओर एक शो केस है जिसमें जापान, चीन, सऊदी अरब, केन्या और नेपाल से मिले निजी तोहफों को सजाया गया है।मुलाकात के दौरान मोदीजी अपनी चिरपरिचित वेशभूषा मोदी कुरते, चूड़ीदार पजामा और सैंडल पहने मिलते हैं और स्पष्ट शब्दों में सवालों के जवाब देते हैं।
विज्ञापन


बीच बीच में वह चुटकी लेना भी नहीं भूलते। अंत में चलते चलते आश्वासन देते हैं कि पत्रकारों से ऐसी मुलाकातों का दौर बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें