फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

68वां गणतंत्र दिवस: मार्चिंग दस्ते से लेकर झांकियों तक दिखेगा बेटियों का दबदबा

Wed, 25 Jan 2017 12:22 AM IST
सीमा शर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस समारोह में सेना, अर्द्धसैनिक बलों के मार्चिंग दस्ते, सैन्य वाहन से लेकर राज्यों की झांकियों में बेटियों का ही दबदबा होगा। वहीं, राजपथ पर पहली बार स्वदेशी हल्का लड़ाकू विमान तेजस और सर्जिकल स्ट्राइक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला ध्रुव हेलिकॉप्टर भी गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होकर हिंदोस्तान की शान बढ़ाएगा।
विज्ञापन


खास बात है कि सेना के जवान मोटर साइकिल से लेकर हैलीकाप्टर व लड़ाकू विमानों के साथ हैरत अंगेज करतब भी करते दिखेंगे। वहीं, मेहमानों का हेलिकॉप्टर उल्टे वाइन गिलास के आकार में आसमां से फूलों की पंखुडियों से स्वागत करेगा। 

राजपथ से लेकर संयुक्त राज्य अमीरात तक गणतंत्र दिवस परेड के माध्यम से भारतीय बेटियां अपना परचम लहराती दिखेंगी। परेड की शुरुआत में ध्वजारोहण की जिम्मेदारी फ्लाइंग ऑफिसर हरसिमरनजीत कौर कर रही हैं तो विदेशी सेना केमार्चिंग दस्ते में गतिमान उपग्रहीय टर्मिनल की जानकारी कैप्टन तमन्ना भसीन देंगी।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल, हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडू, मणिपुर, असम, उड़ीसा की झांकी महिला प्रधान है। वहीं, स्कूली बच्चों के कार्यक्रमों में सैला लोकनृत्य, युवाशक्ति का आह्वान,असम संग तिरंगा में युवा शक्ति संग महिलाओं को फोकस किया जाएगा। 

 
विज्ञापन

मोटरसाइकिल से लेकर आकाश तक दिखेंगे जवानों के हैरत अंगेज स्टंट

राष्ट्रपति भवन की और से विंग कमांडर रमेश कुमार दुबे चार एमआई 17 वी 5 हैलीकॉप्टर उल्टे वाइन गिलास के आकार में 60 फीट की ऊंचाई पर 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ान भरते तिरंगे को लहराते हुए निकलेंगे। इन्हीं के साथ थल, जल और वायु सेना केहेलीकॉप्टर अपने-अपने ध्वज के साथ आकश से गुलाब की पंखुडियों की बारिश करेंगे। 


मोटरसाइकिल से लेकर आकाश तक दिखेंगे जवानों के हैरत अंगेज स्टंट राजपथ पर परेड ही नहीं, बल्कि भारतीय सेना के जाबांज मोटरसाइकिल से लेकर आसमां तक हैरत अंगेज स्टंट करते नजर आएंगे। यहां दर्शकों को मोटरसाइकिल पर श्वेत अश्व, सैल्यूट, लैडर, डबल बार, क्रिसमस ट्री, एयर क्राफ्ट, सुदर्शन चक्र, फ्लावर पॉट फॉरमेशन, पिरामिड, व्हीलिंग, लोटस को देखना का मौका मिलेगा तो तेजस स्टेट ऑफ द आर्ट करेगा पेश। तीन सौ मीटर की ऊंचाई पर 780 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ते हुए 03 तेजस विमान विक्ट्री फॉरमेशन बनाएगा। जगुआर एरोहेड तो मिग 29 फलक्रम और सुखोई आकाश में त्रिशुल फॉरमेशन बनाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें