फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना परमिट नगालैंड में घुसपैठ की कोशिश में धरे गए 67 लोग रिहा

Tue, 03 Mar 2020 03:55 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दीमापुर/बोकाजान
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उचित दस्तावेज के बिना नगालैंड में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे 67 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। दरअसल प्रदर्शनकारियों ने रविवार को असम के कार्बी आंगलोंग के बोकाजान में अंतरराज्यीय प्रवेश द्वार के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-39 को जाम कर कर 67 लोगों की रिहाई की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


हिरासत में लिए गए लोग इनर लाइन परमिट के बिना ये लोग नगालैंड में घुसने की कोशिश कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2019 तक दीमापुर जाने के लिए इनर लाइन परमिट की जरूरत नहीं थी और पड़ोसी राज्य असम से लोग अक्सर बेरोकटोक इस व्यस्त शहर में आते थे। कार्बी आंगलोंग के एसपी देबाजीत देउरी ने कहा कि दोनों राज्यों के अधिकारियों की मदद से अब स्थिति नियंत्रण में है। लोगों को हिरासत से मुक्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें