फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 साल बाद हत्या और डकैती के आरोप में गुजरात पुलिस की पकड़ में 66 साल का आरोपी

Sat, 11 Jul 2020 08:06 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
विज्ञापन
Crime - फोटो : Twitter
विज्ञापन

गुजरात ने हाल ही में 38 साल पुराने डकैती और हत्या के मामले में आरोपी 66 साल के शख्स को गिरफ्तार किया है, पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। शक्तिदान सिंह को गुजरात पुलिस ने बीजावाला गांव से गिरफ्तार किया। बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि ये शख्स 38 साल पुराने डकैती और हत्या के मामले में आरोपी है।

विज्ञापन



आनंद शर्मा ने बताया कि साल 1982 में शख्स ने गुजरात के बनसकंथा के इकबालगढ़ में अपना जुर्म कबूला था। आरोपी और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिस अधिकारी समेत दो लोग मारे गए थे। 1980 के दशक में शक्तिदान सिंह एक कुख्यात अपराधी माना जाता था, जो 40 मामलों में आरोपी थी। ये मामले उसके गृह राज्य राजस्थान में दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने साल 1989 में आत्मसमर्पण कर दिया था और मौजूदा समय में राजस्थान में शख्स के ऊपर कोई लटका हुआ मामला नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें