फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: युगांडा की महिला के शरीर से निकाले गए हेरोइन और कोकेन भरे 64 कैप्सूल, कीमत तीन करोड़ रुपये

Fri, 03 Jun 2022 09:50 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

युगांडा की इस महिला को 28 मई को पहले से मिली सूचना के आधार पर चलाए गए एक अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युगांडा की एक महिला को मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। महिला के पास से 535 ग्राम हेरोइन 49 कैप्सूलों में और 175 ग्राम कोकेन 15 कैप्सूलों में पैक बरामद की गई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि महिला के पास से मिली हेरोइन और कोकेन की कीमत अवैध बाजार में करीब तीन करोड़ रुपये है। यह ड्रग्स उसके शरीर के अंदर थी, जिसे निकालने के लिए महिला को बायकुला में स्थित जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

महिला को 28 मई को पहले से मिली सूचना के आधार पर चलाए गए एक अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया था। अधिकारी ने बताया कि हमें युगांडा से एक संदिग्ध महिला के मुंबई आने की जानकारी मिली थी। महिला की पहचान करने के बाद उससे पूछताछ की गई।
विज्ञापन


स्कैनिंग में पता चली शरीर के अंदर ड्रग्स होने की बात
अधिकारी ने बताया कि महिला के सामान की तलाशी में भी कुछ नहीं मिला। लेकिन स्कैनिंग परीक्षण में पता चला कि महिला के शरीर में भी ड्रग्स छिपी हो सकती है। लगातार पूछताछ के बाद उसने शरीर के अंदर ड्रग्स का होना स्वीकार किया, जिसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें