तेलंगाना में लॉकडाउन के दौरान हो रही एक पार्टी में शामिल 60 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों में 25 महिलाएं भी शामिल हैं।
तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में लॉकडाउन अवधि के दौरान रेव पार्टी करते 60 लोगों को हिरासत में लिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार डीसीपी शम्साबाद ने बताया कि ये पार्टी एक आईटी कर्मचारी ने अपने जन्मदिन के मौके पर आयोजित की थी। लॉकडाउन के दौरान हो रही इस पार्टी में शामिल 25 महिलाओं समेत कुल 60 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
शमशाबाद के डीसीपी ने बताया कि एक अन्य घटना में संगारेड्डी जिले के पाटनचेरु इलाके में एक व्यवसायी और उसके तीन सहयोगियों द्वारा एक पुलिस कर्मी के साथ मारपीट की गई और उसे बंधक बना लिया गया।
रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब पुलिस होमगार्ड कनकिया एक मामले के सिलसिले में देवीलाल नाम के एक व्यापारी को नोटिस देने गया था। इस दौरान व्यवसायी और उसके तीन सहयोगियों ने कथित तौर पर पुलिस होमगार्ड की पिटाई की, उसका आईडी कार्ड फेंक दिया और उसे बंधक बना लिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने कारोबारी और उसके तीन साथियों को दबोच लिया।