फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में छह नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, इनमें से पांच महिलाएं

Wed, 27 Nov 2019 07:15 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़चिरौली
विज्ञापन
नक्सली- फाइल फोटो
विज्ञापन
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बुधवार को छह नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इनके सिर पर पांच लाख और उससे ज्यादा का इनाम घोषित था। इनमें से पांच महिला नक्सली हैं।  
विज्ञापन


समर्पण करने वाले नक्सलियों में से एक की पहचान कसुंसुर दलम कमांडर संदीप उर्फ महरू वड्डे (30) के तौर पर की गई है जिसके सिर पर 6.25 लाख रुपये का इनाम था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदीप कथित रूप से गढ़चिरौली में हत्या, मुठभेड़ और विस्फोट की कई वारदात में शामिल रहा है।

संदीप के अलावा पुलिस के सामने समर्पण करने वालों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं जिनके सिर पर पांच से साढ़े पांच लाख रुपये तक का इनाम था।

महिला नक्सलियों की पहचान मनीषा उर्फ गंगाबाई कुरचामी (30), स्वरूपा उर्फ सरिता आतला (23), अग्नि उर्फ नीला तुलावी (25), ममिता उर्फ ममता पल्लो (20) और तुलसी उर्फ मासे कोरमी (24) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि इस साल कम से कम 29 नक्सलियों ने गढ़चिरौली में समर्पण किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें