फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में कार-ट्रक की टक्कर में एक परिवार के छह सदस्यों की मौत

Wed, 21 Nov 2018 04:46 PM IST
भाषा, नासिक
विज्ञापन
accident
विज्ञापन

महाराष्ट्र के नासिक जिले में मनमाड - येओला रोड पर एक ट्रक और एक कार की टक्कर में, कार सवार दो महिलाओं एवं बच्चों सहित एक परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। येओला तालुक पुलिस थाना के एक अधिकारी ने बताया कि टक्कर भीषण थी जिससे कार के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह कार यहां से करीब 85 किलोमीटर दूर येओला की ओर जा रही थी।उसी समय तड़के करीब साढ़े चार बजे विसापुर फाटा (मोड़) पर एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारण कई घंटे तक यातायात बाधित रहा।
 

मृतकों की पहचान बालासाहेब आनंद (60), उनकी पत्नी इंदुबाई (55), कार चालक श्रीनाथ आनंद (25), मोहिनी खांडवे, हरी खांडवे (पांच) और भीमाबाई रोहकले (70) के रूप में की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें