फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur Crisis: मणिपुर में प्रतिबंधित गुट के छह कार्यकर्ता गिरफ्तार; वसूली के आरोप में भी दो को दबोचा गया

Sat, 22 Feb 2025 11:08 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

Manipur Crisis: मणिपुर में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित गुट के छह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने वसूली करने आरोप में एक समूह के दो लोगों को दबोचा लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले से एक प्रतिबंधित संगठन के छह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है और इंफाल पूर्व में जबरन वसूली में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में एक समूह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (इबुंगो नगांगोम) के छह सदस्यों को शुक्रवार को इंफाल पश्चिम के कोत्रुक माखा लेइकाई चर्च से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


जबरन वसूली गैंग के दो गुर्गे भी गिरफ्तार
इस दौरान पुलिस ने इंफाल पूर्वी जिले के अचनबिगेई मानिंग लीकाई से जी5 संगठन के दो सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है, जिन पर सेकमाई, इरिलबंग, कोइरेंगेई और पटसोई इलाकों में रेत से लदे ट्रकों से जबरन वसूली करने का आरोप है। वे सेकमाई इलाके में ट्रक ड्राइवरों से चाबियां छीनने की घटनाओं में भी कथित रूप से शामिल थे। मामले में अधिकारी ने बताया कि उनकी पहचान निंगथौजम यंबा सिंह और उषाम नेताजी सिंह के रूप में हुई है।

राज्यपाल के निर्देश के बाद पुलिस की कार्रवाई
मणिपुर पुलिस ने यह भी कहा कि इस दौरान कम से कम दो आग्नेयास्त्र और गोला-बारूद काकचिंग और कांगपोकपी जिलों में प्रशासन को सौंपे गए हैं। यह घटनाक्रम राज्यपाल अजय कुमार भल्ला की तरफ से लोगों से अवैध हथियार और गोला-बारूद सरेंडर करने की अपील के बाद हुआ है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने काकचिंग वैरी इलाके से कम से कम 12 आग्नेयास्त्र भी बरामद किए और उन्हें काकचिंग पुलिस स्टेशन को सौंप दिया।
विज्ञापन


भारी मात्रा में डेटोनेटर के साथ एक बम भी बरामद
इधर, टेंग्नौपाल जिले के मोरेह पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत माओजांग गांव में एक अभियान के दौरान, सुरक्षा बलों ने डेटोनेटर के साथ 22 किलोग्राम वजन के दो तात्कालिक विस्फोटक उपकरण, एक 7 किलोग्राम का आईईडी, डेटोनेटर के साथ 6 किलोग्राम का एक बम और 4 किलोग्राम का एक बम बरामद किया। पुलिस ने कहा, 'आईईडी के अस्थिर होने का संदेह था, जिसे बम निरोधक दल की तरफ से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।' उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मई 2023 में राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद मणिपुर पुलिस केंद्रीय बलों के साथ मिलकर तलाशी अभियान चला रही है। दो साल पहले मई से इम्फाल घाटी स्थित मैतेईस और आसपास की पहाड़ियों पर स्थित कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें