महाराष्ट्र के पुणे की एक बेकरी शॉप में शुक्रवार की सुबह लगी आग में कम से कम 6 लोगों के जलकर मरने की खबर है।
Maharashtra: Six die after fire broke out at a bakery shop in Pune early this morning pic.twitter.com/cPwSzyj15s
— ANI (@ANI_news) December 30, 2016
'Bakes and Cakes' नाम की बेकरी शॉप के ग्राउंड फ्लोर में शुक्रवार सुबह आग लगी। कई मंजिला इस इमारत में आग लगने के कारणों में शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है।
फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने कहा कि आग लगने के समय बेकरी में काम करने वाले मजदूर सो रहे थे और दरवाजा बाहर से बंद था। हालांकि आग कोई भयावह नहीं थी, लेकिन मजदूरों की जान शायद घुटन की वजह से हुई है।
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि सो रहे मजदूरों के कमरे का दरवाजा बाहर से क्यों बंद था?