आंध्रप्रदेश के अनंतपुर जिले में गैस लीक का मामला सामने आया है। यहां गुरुवार को एक स्टील फैक्ट्री में कार्बन मोनो ऑक्साइड के रिसाव से 6 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, 5 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डीसीपी जी अशोक कुमार ने बताया कि स्टील प्लांट में मरम्मत के बाद टेस्टिंग के दौरान ये हादसा हुआ। प्लांट ब्राजील की कंपनी गेरडाऊ का बताया जा रहा है, जो अमेरिकी उपमहाद्वीप में सबसे बड़ी स्टील उत्पादक है।
आन्ध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम एन चिना राजप्पा ने हादसे पर दुख जाहिर किया है। जहरीली गैस रिसाव के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।