फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: देश में कोविड-19 के 6,395 नए मरीज आए सामने, मरने वालों की संख्या में हुआ इजाफा

Thu, 08 Sep 2022 11:05 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.11 प्रतिशत है, जबकि संक्रमित मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.70 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में गुरुवार को कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 6,395 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4,44,78,636 हो गई है। बीते 24 घंटे में अकेले 14 मौतों केरल में हुई, जबकि देश में 33 लोगों की मौत के साथ अभी तक मरने वालों की संख्या 5,28,090 हो गई है।
विज्ञापन


देश में कोविड के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 50,594 रह गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.11 प्रतिशत है, जबकि संक्रमित मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.70 प्रतिशत हो गई है। बीते 24 घंटे की अवधि में सक्रिय कोविड-19 का इलाज करा रहे लोगों की संख्या में 252 की गिरावट दर्ज की गई है। दैनिक संक्रमण दर 1.96 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 1.88 प्रतिशत दर्ज की गई। कोविड-19 बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4,39,00,204 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई। मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 213.91 करोड़ टीकों की खुराक दी जा चुकी है।

गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार कर लिया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। देश में 4 मई को दो करोड़, पिछले साल 23 जून 2021 को तीन करोड़ और इस साल 25 जनवरी को चार करोड़ पहुंच गई है।
विज्ञापन


आज फिर बढ़े कोरोना के केस
बुधवार को देशभर में कोरोना वायरस के 5,379 नए मामले सामने आए थे। जबकि संक्रमण से 27 की मौत भी हुई थी। गुरुवार को कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें