फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5वें चरण का प्रचार खत्म: दिग्गजों ने झोंकी ताकत, मणिपुर में गरजे मोदी, 10 UPDATES

Sat, 25 Feb 2017 10:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में पांचवें चरण के आखिरी चुनाव प्रचार के लिए सभी प्रमुख पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी। इन पार्टियों के दिग्गज यूपी समर के लिए चुनावी हमलों के साथ वोट मांगते दिखे। चुनाव प्रचार खत्म होते-होते चुनावी वारों में धार लगातार तेज होती रही।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमों मायावती हों, सीएम अखिलेश यादव हों या फिर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह हों, सभी के तरकश में भरपूर चुनावी तीर मौजूद रहे। जिनका इस्तेमाल इन दिग्गजों ने दूसरी पार्टियों के नेताओं को मतदाताओं के सामने धाराशायी करने में किया।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनाव प्रचार के लिए जहां सिद्धार्थनगर पहुंचे, तो वहीं बसपा सुप्रीमों ने देवरियां में चुनावी रैली को संबोधित किया। वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अंबेडकरनगर के अकबरपुर में जनसभा करने पहुंचे। इन सबसे अलग पीएम मोदी अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए मणिपुर पहुंचे।
विज्ञापन

अखिलेश के चुनावी वार

1-  आप नकल कर रहे हैं मोदी जी
अखिलेश ने कहा आप (मोदी) कह रहे हैं सब नकल से पास हो रहे हैं, बताओ जब पास होना होता है तो थोड़ी बहुत नकल कौन नहीं करता। थोड़ी-बहुत सब कर लेते हैं। प्रधानमंत्री जी, आप भी तो नकल कर रहे हो दूसरी चीजों की। हम तो पढ़ाई की नकल कर रहे हैं, बताओ कपड़े पहनने की नकल कौन कर रहा है। लाखों रुपये के कपड़ों की नकल कौन कर रहा है।

2- उज्जवला योजना और नोटबंदी पर वार
अखिलेश यादव ने आगे कहा मोदी जी कहते हैं उन्होंने गरीबों को चूल्हा दिया। मैं पूछना चाहता हूं कि चूल्हा तो दिया पर ये भी तो बताओ की सिलिंडर कितने का कर दिया।

3- बताएं जनता की भलाई के कौन सा काम किया है
अखिलेश यादव ने पूछा कि प्रधानमंत्री और भाजपा के लोग बताएं कि उन्होंने जनता की भलाई के कौन सा काम किया है। मोदी जी जहां चाहें वहां समाजवादी पार्टी के लोग उनसे बहस करने को तैयार हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग जब भी मुंह खोलते हैं, जहर निकालते हैं। ये भाईचारे पर भी प्रश्न लगाना चाहते हैं।

अमित शाह के हमले, कहा- यूपी के सारे कत्लखाने बंद कर द‌िए जाएंगे

- फोटो : अमर उजाला
4- बुआ-भतीजे ने बर्बाद कर दिया यूपी
अमित शाह ने कहा, ब‌ुआ भतीजे ने मिलकर यूपी को 15 साल में बर्बाद कर‌ दिया। यूपी में 24 घंटे बिजली नहीं आती, यूपी में माताएं बहने सुरक्षित नहीं हैं। राहुल खुद कहते हैं क‌ि सपा सरकार में बेरोजगारी बढ़ी है।

5- सपा जला हुआ ट्रांसफॉर्मर है
राहुल बाबा हमसे ढाई साल का ह‌िसाब मांगते हैं इससे पहले वह खुद 60 साल का ह‌िसाब दें ज‌िसमें कांग्रेस ने शासन क‌िया। अम‌ित शाह ने कहा क‌ि सपा जला हुआ ट्रांसफॉर्मर है, इसे उखाड़ फेंको।

6- यूपी के सारे कत्लखाने बंद कर द‌िए जाएंगे
अम‌ित शाह ने कहा, यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो पांच साल में हम इसे देश का नंबर वन राज्य बना देंगे। यूपी के सारे कत्लखाने बंद कर द‌िए जाएंगे। हम गाय-बैल के खून की नहीं घी और दूध की नदियां बहाना चाहते हैं।

बीजेपी ने कितनी दूध-घी की नदियां बहाईं: मायावती

मायावती
7- बसपा ही भाजपा को हरा सकती है
मायावती ने कहा कि बसपा ही भाजपा को हरा सकती है। उन्होंने कहा कि मोदी खोखली बातें कर रहे हैं। मायावती ने श्मशान, कब्रिस्तान और गधे पर हो रही राजनीति को लेकर भी विरोधियों पर निशाना साधा। मायावती ने कहा कि अगर मुस्लिम लोग सपा को वोट करते हैं इससे भाजपा को ही फायदा होगा।

8- 6 साल में यूपी में कितनी नदियां बहाईं
मायावती ने कहा कि लोगों को चाहिए कि वे मोदी और अमित शाह की बातों में न आएं। 'अमित शाह कहते हैं कि सरकार बनी तो दूध- घी की नदियां बहाएंगे। मैं पूछना चाहती हूं कि 6 साल तक जब यहां (यूपी में) बीजेपी की सरकार सत्ता में थी तो कितनी नदियां बहाईं।'
विज्ञापन

मणिपुर में पीएम मोदी की दहाड़

नरेंद्र मोदी
9- आपको अंधेरे में रखना चाहती है कांग्रेस सरकार
नॉर्थ-ईस्ट के हर राज्य की एक शक्ति है। जहां कांग्रेस बैठी है, वहां एक भी राज्य विकास नहीं कर रही है। इन दिनों यहां (मणिपुर) के लोगों को बिजली की कटौती का सामना करना पड़ रहा है। हिंदुस्तान में जो औसत बिजली की कमी है, उससे मणिपुर में ढाई गुना ज्यादा बिजली की कमी है। मणिपुर की कांग्रेस सरकार आपके घर में उजाला नहीं चाहती, ये आपको अंधेरे में रखना चाहती है।

10- बंद बुलाने वालों को पैसे देती है कांग्रेस
मणिपुर में पिछले 15 साल में जो भ्रष्टाचार हुआ है, उसका कच्चा चिट्ठा खोलकर रख देंगे। मणिपुर के रास्तों पर ब्लॉकेज, यहां की कांग्रेस सरकार की विफलता का जीता जागता उदाहरण है। हम दिखा देंगे कि सरकार कैसे चलती है। कांग्रेस इधर लोगों को भड़काती है और उधर बंद करने वालों को पैसा देती है। तीन महीनों से जिन लोगों ने रोड ब्लॉक करके रखे हैं, कांग्रेस उन पर एक्शन नहीं लेती। इसका मतलब कांग्रेस की उनसे मिलीभगत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें