फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 57381 मरीजों को मिली छुट्टी, ठीक होने की दर 71.61 प्रतिशत: स्वास्थ्य मंत्रालय

Sat, 15 Aug 2020 05:09 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एक शख्स के स्वैब का नमूना एकत्र करती महिला स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए 18 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 57,381 मरीजों को छुट्टी मिलने के बाद ठीक होने की दर 71.61 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय के मुताबिक भारत की ‘जांच, संपर्क का पता लगाने और उपचार’ की नीति के मद्देनजर पिछले 24 घंटे में कोविड-19 की 8,68,679 जांच की गई। कुल मिलाकर 2.85 करोड़ से ज्यादा जांच हो चुकी है।

विज्ञापन


मंत्रालय के मुताबिक 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ठीक होने की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है। साथ ही, 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ठीक होने की दर 50 प्रतिशत से अधिक है। दिल्ली में ठीक होने की दर सर्वाधिक 89.87 प्रतिशत है। इसके बाद तमिलनाडु में 81.62 प्रतिशत, गुजरात में 77.53 प्रतिशत, मध्यप्रदेश में 74.70 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 73.25 प्रतिशत, राजस्थान में 72.84 प्रतिशत, तेलंगाना में 72.72 प्रतिशत और ओडिशा में 71.98 प्रतिशत है।

मरीजों के ठीक होने और अस्पतालों से छुट्टी मिलने के बाद संक्रमण से ठीक हुए लोगों की संख्या 18,08,936 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक वर्तमान में संक्रमण के 6,68,220 मामले हैं, जो कुल मामलों का 26.45 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा कि भारत की मृत्यु दर वैश्विक औसत से नीचे है। वर्तमान में यह 1.94 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे के अपडेट आंकड़ों के मुताबिक देश में शनिवार को कोविड-19 के 65,002 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 25,26,192 हो गई। संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 996 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 49,036 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें