फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Border: भारत और बांग्लादेश के बीच 11 से होगी 53वीं वार्ता, साझा सीमा प्रबंधन की योजना पर होगी बातचीत

Fri, 09 Jun 2023 05:47 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वार्ता में शामिल होने के लिए बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के महानिदेशक मेजर जनरल एकेएम नजमुल हसन के नेतृत्व में 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार को नई दिल्ली पहुंचेगा।
विज्ञापन
भारत-बांग्लादेश सीमा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-बांग्लादेश के बीच 11 से 14 जून के बीच 53वीं सीमा वार्ता आयोजित की जाएगी। दोनों देशों के सीमा सुरक्षा बलों के शीर्ष अधिकारी इसमें भाग लेंगे। माना जा रहा है कि दोनों देश सीमा पार अपराध और साझा सीमा प्रबंधन की योजना पर बातचीत को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन


वार्ता में शामिल होने के लिए बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के महानिदेशक मेजर जनरल एकेएम नजमुल हसन के नेतृत्व में 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार को नई दिल्ली पहुंचेगा। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक सुजॉय लाल थाउसेन करेंगे।

दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों में गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और एंटी-ड्रग्स प्रवर्तन अधिकारी शामिल होंगे। इससे पहले आखिरी बैठक पिछले साल जुलाई में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुई थी। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच खासतौर पर सीमा पार अपराध की जांच और समन्वित सीमा प्रबंधन योजना (सीबीएमपी) को लागू करने को लेकर बातचीत होनी है।
विज्ञापन



तस्करी रोकने का डाटा देगा भारत
वार्ता के दौरान भारत याबा टैबलेट और फेंसेडिल कफ सिरप जैसे नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए उठाए गए कदमों का डाटा बांग्लादेश को सौंपेगा। इसके अलावा इस बात पर सहमति बनाई जाएगी कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के 150 गज दायरे में कोई गतिविधि नहीं हो, ताकि तस्करी को रोका जा सके। 

407 बांग्लादेशी रिहा
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक बीएसएफ ने जून 2022 से अप्रैल 2023 के बीच कुल 407 बांग्लादेशी नागरिकों को सद्भावना के तौर पर बीजीबी को सौंपा। इन लोगों पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, क्योंकि ये अनजाने में भारतीय सीमा में दाखिल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें