फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद: IAF बेस में 50 जंगली सुअर ढेर, शूटर्स ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Mon, 30 Apr 2018 12:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबाद के डुंडिगल की एयर फोर्स अकादमी में शॉर्पशूटर नवाब शपथ अली खान और उनकी टीम ने 50 जंगली सुअरों को मार गिराया। यह ऑपरेशन शनिवार रात से शुरू किया गया था जोकि रविवार तक चला। तेलंगाना के वन विभाग ने खान को निर्देश दिये थे कि इन जंगली सुअरों पर काबू पाया जाये जोकि यहां की घास और हरियाली को नष्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन


ये जंगली सुअर ट्रेनी और एयरक्राफ्ट के लिए खतरा भी बन रहे थे। जंगली सुअरों को मारने के ऑर्डर देने वाले वन अधिकारी वी वेंकटेश्वार राव ने कहा कि एयर फोर्स अकादमी अथॉरिटी ने 11 अप्रैल को यह सूचना दी थी कि जंगली सुअर कैंप में ट्रेनी पर हमला कर रहे हैं और जेट प्लेन के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन


आपको बता दें कि यह कैंपस 1500 एकड़ में फैला है और इसमें घना जंगल भी है। इसलिए हमने शूटर्स को इन्हें मारने का आदेश दिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें