फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी उपलब्धि: सीआईएसएफ कैडर के आईजी रैंक अफसरों में 50% महिलाएं; लैंगिक समानता की मिसाल बना रक्षा बल

Tue, 01 Jul 2025 05:37 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सीआईएसएफ ने इस उपलब्धि को महिलाओं के बीच नेतृत्व को बढ़ावा देने और शीर्ष पदों पर लैंगिक समानता सुनिश्चित करने के लिए अपने बल की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब बताया। केवल तीन बटालियनों की ताकत के साथ कुछ संवेदनशील सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को एकीकृत सुरक्षा कवर प्रदान करने के लिए 1969 में अस्तित्व में आया सीआईएसएफ अब 1,88,000 से अधिक कर्मियों के साथ एक प्रमुख बहु-कुशल संगठन बन गया है।  
 
विज्ञापन
सीआईएसएफ - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में अधिकारी रैंक में लैंगिक समानता की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मौजूदा समय में बल में महानिरीक्षक (आईजी) पद पर सीआईएसएफ कैडर के अधिकारियों में 50% महिलाएं हैं।

विज्ञापन

सीआईएसएफ के मुताबिक, आईजी स्तर पर अभी चार वरिष्ठ महिला अधिकारी शांति जयदेव (आईजी, पूर्वी क्षेत्र), ज्योति सिन्हा (आईजी, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग), प्रतिभा अग्रवाल (आईजी, तकनीक और प्रावधान, मुख्यालय), और नीलिमा रानी (आईजी, मध्य क्षेत्र) आसीन हैं। वैसे तो बल में कुल आईजी पद 16 होते हैं लेकिन इनमें आधे भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के लिए आरक्षित होते हैं। आठ पद सीआईएसएफ कैडर अधिकारियों के पास होते हैं, जिनमें चार पर महिला अधिकारी हैं।

सीआईएसएफ ने इस उपलब्धि को महिलाओं के बीच नेतृत्व को बढ़ावा देने और शीर्ष पदों पर लैंगिक समानता सुनिश्चित करने के लिए अपने बल की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब बताया। केवल तीन बटालियनों की ताकत के साथ कुछ संवेदनशील सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को एकीकृत सुरक्षा कवर प्रदान करने के लिए 1969 में अस्तित्व में आया सीआईएसएफ अब 1,88,000 से अधिक कर्मियों के साथ एक प्रमुख बहु-कुशल संगठन बन गया है।  
विज्ञापन

महिला कर्मियों के लिए स्थापित होगी विशेष डेस्क
सीआईएसएफ ने सोमवार को कहा कि वह विभिन्न पदों पर तैनात 12 हजार से अधिक महिला कर्मियों की शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए एक विशेष डेस्क स्थापित कर रहा है। यह डेस्क दिल्ली में सीआईएसएफ मुख्यालय में स्थित होगी और विशेष रूप से उनके मुद्दों और शिकायतों का ही समाधान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें