फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रतिभागियों के रेल किराये में 50 प्रतिशत छूट

Wed, 18 Dec 2019 10:12 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रेलवे
विज्ञापन
रेलवे ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रतिभागियों को रेल किराये में 50 प्रतिशत की छूट देना का फैसला किया है। रेल मंत्रालय ने कहा कि पांच हजार रुपये तक मासिक आय वाले युवा प्रतिभागियों को इस कार्यक्रम के तहत स्लीपर और सेकेंड एसी के बेसिक रेल भाड़े पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, प्रतिभागियों को रेल किराये में यह छूट विशेष मामलों में सिर्फ सामान्य ट्रेनों में ही दी जाएगी। विशेष ट्रेनों और कोचों में प्रतिभागी इसका लाभ नहीं उठा सकेंगे। 300 किलोमीटर से अधिक लंबी दूरी में एकतरफ की यात्रा में रिटर्न टिकट पर भी यह छूट लागू होगी। इस छूट का लाभ पाने के लिए टिकट बुकिंग के दौरान प्रतिभागियों को कुछ जरूरी प्रमाणपत्र दिखाने होंगे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें