फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में 32 साल का व्यक्ति गिरफ्तार

Mon, 09 Dec 2019 08:47 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

महाराष्ट्र में एक पांच साल की बच्ची की कथित तौर पर हत्या कर दी गई है। इस घटना के संबंध में पुलिस ने 32 साल के एक व्यक्ति को नागपुर के कलमेश्वर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसपर आरोप है कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की और नाकाम होने पर हत्या कर दी। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को 13 दिसंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन

 

वहीं बिहार के मुजफ्फरपुर से सटे अहियापुर के नाजिरपुर गांव में शनिवार को दबंगों ने घर में घुसकर छात्रा को जिंदा जला दिया। जिस समय घटना घटी उस वक्त लड़की घर में अकेली थी। हालांकि आग लगाने के बाद बदमाश ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया और वहां से भाग गया।

लड़की 90 प्रतिशत तक जल चुकी है। एसएसपी का कहना है कि मुख्य आरोपी राजा राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की की मां का कहना है कि बगल में रहने वाला राजा राय उनकी बेटी को काफी लंबे समय से परेशान कर रहा था। जिसके डर से लड़की की पढ़ाई छुड़वा दी थी।
विज्ञापन


लड़की बीए की छात्रा थी। अहियापुर पुलिस से कई बार शिकायत की लेकिन पुलिस ने अबतक कोई कार्रवाई नहीं की। लड़के का पिता दबंग है। हमारी शिकायत पर पुलिस उसके यहां जाकर लौट आया करती थी। उसके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए हमपर समझौता करने का दबाव बनाती थी। चार बच्चों में यह सबसे छोटी थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें