फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत से ‘डांसिंग गर्ल’ मूर्ति मांग रहा पाकिस्तानी

Wed, 12 Oct 2016 08:50 AM IST
एजेंसी/इस्लामाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के एक वकील ने अदालत में एक याचिका दायर कर पाक सरकार से मांग की है कि सरकार भारत से 5000 वर्ष पुरानी कांसे की मूर्ति ‘डांसिंग गर्ल’ को वापस लेकर आएं। वकील जावेद इकबाल जाफरी की ओर से सोमवार को लाहौर हाईकोर्ट में यह याचिका दायर की गई है। डॉन ने खबर दी है कि  10.5 सेंटीमीटर लंबी यह मूर्ति 2600 ईसा के आसपास की है। 
विज्ञापन


यह मोहेनजोदाड़ो सभ्यता के खत्म होने के बाद सन 1926 में मिली थी। याचिकाकर्ता का दावा है कि यह मूर्ति लाहौर म्यूजियम की संपत्ति है। इसे करीब 60 साल पहले राष्ट्रीय कला परिषद दिल्ली के आग्रह पर भारत ले जाया गया था और कभी वापस नहीं आई। पाकिस्तान नेशनल म्यूजियम ऑफ आर्ट्स के महानिदेशक जमाल शाह ने एक बयान में कहा कि वह इस मूर्ति को वापिस लाने के लिए यूनेस्को को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें