फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालघर: आश्रम स्कूल से चोरी छिपे निकले पांच छात्र हादसे का शिकार, दो की मौत, तीन घायल

Tue, 20 Oct 2026 09:28 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, पालघर।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पालघर जिले में आश्रम स्कूल से चोरी छिपे निकलकर नवरात्रि मेले में गए पांच छात्र हादसे का शिकार हो गए। इसमें दो छात्रों की मौत हो गई और तीन घायल हुए। इस मामले में आश्रम स्कूल के प्रधानाध्यापक, छात्रावास अधीक्षक और चौकीदार को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मेले से आश्रम स्कूल लौट रहे पांच छात्रों की मोटरसाइकिल सोमवार तड़के घाट पर फिसलकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई थी। ये पांचों जव्हार तालुका के हिराडपाड़ा गगनगिरी आश्रम स्कूल से चुपके से निकलकर पास के सरसुन गांव में मेला देखने गए थे। लौटते समय कोंगड़ी घाट पर सुबह करीब 2:30 से 3 बजे के बीच उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

मृतकों की पहचान 12वीं के सुमित मोटीराम भिंगल (18) और नौवीं के प्रीतम गणेश पोतिंडा (15) के रूप में हुई है। घायल छात्रों को पहले जव्हार के अस्पताल ले जाया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए नासिक जिला अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन


जांच में सुरक्षा संबंधी खामियां सामने आने के बाद स्कूल के प्रधानाध्यापक, छात्रावास अधीक्षक और चौकीदार को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया। जांच में छात्रावास में अनधिकृत लोगों के प्रवेश और सीसीटीवी कैमरों के काम नहीं करने की बात भी सामने आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें