फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय पोस्ट की तबाही का पाक का वीडियो इन 5 वजहों से साबित हुआ फर्जी

Thu, 25 May 2017 10:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की तरफ से पाकिस्तानी चौकियों को तबाह करने के वीडियो के बाद पाकिस्तान ने प्रतिक्रिया देते हुए एक फेक वीडियो जारी किया है। पाकिस्तान आर्म्ड फोर्स के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने एक वीडियो ट्वीट करके भारत पर आरोप लगाया कि 13 मई 2017 को भारत ने निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया। ये वीडियो भारत के उस वीडियो के बाद जारी किया गया जिसमें भारत ने नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी पोस्ट की तबाही को दिखाया था।
विज्ञापन


1- भारतीय के मुताबिक इंडियन आर्मी हमेशा पोस्ट के चारो तरफ एक मोटी दीवार का निर्माण करती है। पाकिस्तान आर्मी द्वारा इस दीवार को ढहाते हुए वीडियो में नहीं दिखाया गया है। भारतीय               सेना बचाव के लिए 2 फीट ऊंची इन दीवारों का निर्माण करती है जो कि गोलीबारी से मुकाबला कर सकती है।

2- वीडियो में फायरिंग के स्टार्ट प्वाइंट और प्रभाव दिखाई नहीं दे रहे हैं। वहीं भारतीय सेना के वीडियो में गोलाबारी की शुरुआत और एक पोस्ट को तबाह करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन


3- पाकिस्तानी वीडियो में नीचे से हो रहे ब्लास्ट को दिखाया गया है जो कि आमतौर पर आईडी विस्फोट के मामलों में ही होता है, तोप की फायरिंग में नहीं।

4- वीडियो में कलर टोन और कैमरा एंगल से साफ है कि वीडियो को एडिट किया गया है। वीडियो में एडिटिंग के मार्क्स साफ दिखाई दे रहे हैं। इस वजह से ये वीडियो झूठा है।

5- पाक आर्मी की तरफ से जारी किया गया वीडियो फुटेज भारत की वीडियो की प्रतिक्रिया के तौर पर सामने आया है जिसमें कुछ जंगलों को नष्ट करते हुए दिखाया गया है।

भारतीय सेना ने बुधवार को कहा था कि उन्होंने सीमापार पाकिस्तानी पोस्ट पर दंडात्मक कार्रवाई की, जिसमें घुसपैठ करने वालों को नुकसान पहुंचा है। ये वीडियो कुछ दिन बाद का है जब पाकिस्तानी सेना ने दो भारतीय सैनिकों के शवों के साथ बर्रबरता की थी।

हालांकि पाकिस्तान की सेना ने भारत के इस वीडियो को झूठा बताते हुए किसी भी तरह की पाकिस्तानी पोस्ट की तबाही से इंकार किया था। भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक ये वीडियो पाकिस्तान के लिए एक कड़ा संदेश था कि अगर घुसपैठ की संख्या बढ़ी तो उसका मजबूती से जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें