फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ी गईं भारतीय सीमा में घुसी 5 पाकिस्तानी नाव, 26 गिरफ्तार

Tue, 20 Dec 2016 12:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
कोस्ट गार्ड की टीम ने गुजरात के तट से पांच पाकिस्तानी नौंकाएं पकड़ी हैं। नौकाओं से 26 पाकिस्तानी लोग गिरफ्तार किए गए हैं। कोस्ट गार्ड की टीम पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पांचों नौकाएं भारतीय सीमा में प्रवेश कर गई थी, जिन्हें चेतावनी के बाद कोस्ट गार्ड ने अपने कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोस्ट गार्ड की इंटरसेप्टर बोट ने इन पांचों नौकाओं को भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए देखा था। जिसके बाद तुरंत हरकत में आई कोस्ट गार्ड ने पांचों नौकाओं को घेरे में ले लिया। इसके बाद सभी को तट पर लाया गया। 

नौकाओं की तलाशी में दौरान उनमें 26 लोग सवार मिले। वेशभूषा से सभी मछुआरे लग रहे हैं। शुरूआती पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह रास्ता भटककर भारतीय सीमा में चले आए हैं। हालांक‌ि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पाकिस्तानी मछुआरों का भारतीय सीमा में आना पहली नजर में संदेह पैदा कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सालभर पहले गुजरात तट पर कोस्ट गार्ड ने तबाह की थी पाकिस्तानी बोट

- फोटो : ANI
इसी के चलते कोस्ट गार्ड की टीम उन्हें कोस्ट गार्ड स्टेशन लाकर उनसे पूछताछ कर रही है। हालांकि इस संबंध में अभी विस्तार से जानकारी नहीं मिल सकी है। 

बता दें कि सालभर पहले भी गुजरात तट पर कोस्ट गार्ड ने एक पाकिस्तानी नौका को ध्वस्त किया था जो विस्फोटकों के साथ भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी।  Visuals of 5 boats captured by Coast Guard in Indian waters. 26 people apprehended, being brought to Jakhau (Gujarat). pic.twitter.com/y3gQyY3zAk — ANI (@ANI_news) December 20, 2016
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें