फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में

Thu, 08 Dec 2016 11:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
1. संसद LIVE: विपक्ष के प्रदर्शन के बाद लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही शुरू
विज्ञापन


2. नोटबंदी के हर मोर्चे से भागे मोदी, पर हम उन्हें संसद से नहीं भागने देंगेः राहुल गांधी

3. जयललिता के निधन से सदमे में अब तक 77 लोग दे चुके हैं अपनी जान

4. कोहरे से 94 ट्रेनें लेट, 16 के बदले रूट, इंटरनेशनल-नेशनल फ्लाइट भी लेट

5. एम्स में इलाज के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य करने की तैयारी

खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में

- फोटो : BBC
संसद LIVE: विपक्ष के प्रदर्शन के बाद लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही शुरू 

नोटबंदी पर हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को शुरू हुई। इससे पहले विपक्ष ने काला दिवस मनाते हुए काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया।  सांसद महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे एकजुट होकर प्रदर्शन किए।

खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में

- फोटो : PTI
नोटबंदी के हर मोर्चे से भागे मोदी, पर हम उन्हें संसद से नहीं भागने देंगेः राहुल गांधी 

नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्ष गुरुवार को काला दिवस मना रहा है। प्रदर्शन के दौरान विपक्ष के सांसद काली पट्टी बांध कर पहुंचे। इस प्रदर्शन में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहें। उन्होंने कहा कि नोटबंदी का फैसला मुर्खतापूर्ण है। मोदी जी अब कालेधन की बात नहीं करते। नोटबंदी में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। 

 

खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में

उर्जित पटेल
जयललिता के निधन से सदमे में अब तक 77 लोग दे चुके हैं अपनी जान 

तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी अन्नाद्रमुक का कहना है कि राज्य की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की बीमारी और फिर निधन के सदमे में 77 लोगों की जान चली गई। हालांकि केंद्रीय एजेंसियों ने यह संख्या 30 बताई थी। गौरतलब है कि तमिलनाडु में जयललिता को उनके समर्थक भगवान की तरह पूजते हैं।

खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में

janardan reddy - फोटो : janardan reddy
कोहरे से 94 ट्रेनें लेट, 16 के बदले रूट, इंटरनेशनल-नेशनल फ्लाइट भी लेट 

दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गुरुवार की सुबह कोहरे और धुंध से ढंकी हुई शुरू हुई। बढ़े कोहरे की वजह से यातायात बिल्कुल धीमा हो गया। विजिबिलिटी कम होने की वजह से दिल्ली से चलने वाली 6 अन्तरराष्ट्रीय फ्लाइट और 7  घरेलू फ्लाइट को डिले कर दिया गया। तीन फ्लाइट्स के रूट डायवर्ट भी किए गए हैं।
विज्ञापन

खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में

एम्स में इलाज के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य करने की तैयारी 

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) प्रशासन पूरी तरह से एम्स को डिजिटल बनाने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में यदि आप एम्स में इलाज कराना चाहते हैं तो आपको पहले आधार कार्ड बनवाना होगा। एम्स प्रशासन की तैयारी है कि एम्स में इलाज कराने आने वाले सभी मरीजों के पास आधार नंबर हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें