फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में

Sat, 07 Jan 2017 12:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
1. नोटबंदी ने आतंकवाद पर लगाया लगाम, कश्मीर में 60 प्रतिशत घटी हिंसा
विज्ञापन


2. जीडीपी में गिरावट, विकास दर 7.1 फीसदी रहने का अनुमान

3. सपा में सुलह न हुई तो अपने प्रत्याशी उतारेंगे मुलायम ‌‌सिंह

4. अमित शाह का दावा, ढाई साल से थी नोटबंदी की तैयारी

5. ट्रंप का फरमान, 20 जनवरी तक इस्तीफा दें ओबामा के सभी राजदूत

नोटबंदी ने आतंकवाद पर लगाया लगाम, कश्मीर में 60 प्रतिशत घटी हिंसा

सुरक्षा बलों पर पथराव करते युवक - फोटो : PTI
नोटबंदी ने आतंकवाद पर लगाया लगाम, कश्मीर में 60 प्रतिशत घटी हिंसा

कालेधन और आतंकवाद के खिलाफ जंग में भारत को बड़ी सफलता मिलती दिख रही है। 8 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद, कालेधन और जाली नोटों पर रोक लगाने के लिए नोटबंदी का फैसला लिया। इस फैसले के बाद से पाकिस्तान में जाली नोट छापने वाली दो बड़ी प्रेस कारखाने को बंद होना पड़ा। साथ ही घाटी समेत देश के दूसरे हिस्सों में आतंकवाद की घटनाओं में गिरावट दर्ज की गई है।

जीडीपी में गिरावट, विकास दर 7.1 फीसदी रहने का अनुमान

2. जीडीपी में गिरावट, विकास दर 7.1 फीसदी रहने का अनुमान 

आर्थिक विकास के दम पर मजबूत फैसले ले रही केंद्र सरकार के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वृद्धि के अनुमान उत्साहवर्द्धक नहीं है। केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (सीएसओ) ने चालू वर्ष के लिए 7.1 फीसदी की विकास दर का अनुमान लगाया है जो कि एक साल पहले के 7.6 फीसदी के मुकाबले कम है।

 

सपा में सुलह न हुई तो अपने प्रत्याशी उतारेंगे मुलायम ‌‌सिंह

3. सपा में सुलह न हुई तो अपने प्रत्याशी उतारेंगे मुलायम ‌‌सिंह 

सपा के दोनों धड़ों में सुलह को लेकर बात न बनी तो मुलायम सिंह यादव चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेंगे। उम्मीदवारों की नई सूची जारी करेंगे। साथ छोड़ने वालों पर कार्रवाई भी करेंगे। सपा मुखिया मुलायम सिंह इस बात से आहत हैं कि सम्मेलन करके उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष से हटा दिया गया। अब सुलह की बात हो रही है तो राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ने की मांग की जा रही है। वे इसे अपने सम्मान पर चोट मान रहे हैं। मिलने वालों से पीड़ा जाहिर कर रहे हैं।

 

अमित शाह का दावा, ढाई साल से थी नोटबंदी की तैयारी

अमित शाह - फोटो : amar ujala
4. अमित शाह का दावा, ढाई साल से थी नोटबंदी की तैयारी

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया है कि मोदी सरकार ने सत्ता संभालते ही नोटबंदी के जरिये काला धन पर लगाम लगाने की तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस फैसले के बाद ही पाकिस्तान में नकली नोट बनाने वाले गिरोह के मुखिया को आत्महत्या करनी पड़ी। 
 
विज्ञापन

ट्रंप का फरमान, 20 जनवरी तक इस्तीफा दें ओबामा के सभी राजदूत

5. ट्रंप का फरमान, 20 जनवरी तक इस्तीफा दें ओबामा के सभी राजदूत 

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना अभूतपूर्व फैसला सुनाया है। उन्होंने वर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा विभिन्न देशों में नियुक्त सभी राजदूतों को आदेश दिया है कि वे 20 जनवरी को उनका कार्यकाल शुरू होने के दिन तक विदेशों में अपने अपने पदों को छोड़ दें। राजनीतिक रूप से नियुक्त होने वाले इन राजदूतों को ट्रंप ने ग्रेस पीरियड भी नहीं दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें