#Election Live: पंजाब में 14, गोवा में 35% वोटिंग, कई दिग्गजों ने डाला वोट
#ट्रंप के फैसले पर जज ने लगाई अस्थाई रोक, 7 मुस्लिम देशों पर अमेरिका ने लगाया था बैन
#मुख्यमंत्री के गढ़ में सबसे ज्यादा बिजली चोरी, खुद सीएम भी कर रहे समर्थन
#पंजाब और गोवा : इन दिग्गजों की किस्मत आज हो जाएगी EVM में बंद
#जनता की ताकत: मुख्यमंत्री से रक्षा मंत्री तक ने लाइन में लग कर डाला वोट
विज्ञापन
एक क्लिक में पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें
2 of 6
- फोटो : amar ujala
#Election Live: पंजाब में 14, गोवा में 35% वोटिंग, कई दिग्गजों ने डाला वोट
पंजाब और गोवा में आज मतदान का दिन है। गोवा में सुबह सात बजे तो पंजाब में आठ बजे मतदान शुरू हुआ। पांच राज्यों के लिए पहले चरण के चुनाव में आज पंजाब की सभी 117 और गोवा की सभी 40 सीटों के लिए मतदान कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
एक क्लिक में पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें
3 of 6
#ट्रंप के फैसले पर जज ने लगाई अस्थाई रोक, 7 मुस्लिम देशों पर अमेरिका ने लगाया था बैन
अमेरिका के एक जज ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सात मुस्लिम देशों पर प्रतिबंध के फैसले पर अस्थाई रोक लगा दी है। यूएस के दो राज्यों समेत पूरे अमेरिका में ट्रंप सरकार के फैसले को लेकर कानूनी लड़ाई जारी है। जज ने अमेरिका के दो राज्यों वाशिंगटन और मिनेसोटा की याचिका पर सुनवाई करते हुए रोक लगाई है। याचिका में कहा गया है कि इस शासकीय आदेश पर पूरे राष्ट्र के भीतर रोक लगाई जानी चाहिए।
एक क्लिक में पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें
4 of 6
#मुख्यमंत्री के गढ़ में सबसे ज्यादा बिजली चोरी, खुद सीएम भी कर रहे समर्थन
यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का एक बयान उनके गले की फांस बन सकता है, जिसमें वह बिजली चोरी करने वालों को शह देते दिख रहे हैं। खास बात ये है कि उनसे पहले उनके कैबिनेट मंत्री भी एक ऐसे ही बयान में बिजली चोरी करने वालों की तरफदारी कर चुके हैं। गुरुवार को मुजफ्फरनगर में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश में बिजली की उपलब्धता पर बयान दे रहे थे।
विज्ञापन
एक क्लिक में पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें
5 of 6
#पंजाब और गोवा : इन दिग्गजों की किस्मत आज हो जाएगी EVM में बंद
पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव में इस बार कई दिग्गजों का कैरियर दांव पर लगा है। पंजाब में सत्ताधारी शिरोमणि अकाली दल के लिए कुछ सीटें प्रतिष्ठा का सवाल बन गई हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी दिल्ली के बाद पहली बार चुनाव मैदान में उतरी है, उसके भविष्य का भी सवाल है।
#जनता की ताकत: मुख्यमंत्री से रक्षा मंत्री तक ने लाइन में लग कर डाला वोट
आज गोवा और पंजाब में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान का दिन है। सुबह से ही बूथों पर मतदान देने के लिए लोग लाइन लगी हुई है। दिलचस्प बात यह है कि इन लाइनों में रक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद समेत कई सितारे भी लगे हुए हैं।