#. खुलासाः POK के लॉन्चिंग पैड से घुसपैठ की ताक में हैं 200 आतंकी
#. पोंगल पर इस बार नहीं होगा जलीकट्टू, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
#. 'बढ़ती असहिष्णुता' की वजह से एक और लेखक ने ठुकराया अवॉर्ड
#. नोटबंदीः NRI लोगों ने निकाले 1700 करोड़ डॉलर, अर्थव्यवस्था पर पड़ा असर
#. अकाली हिंसक हो गए तो 'आप' नेता जिंदा नहीं रहेंगे: हरसिमरत कौर
Trending Videos
विज्ञापन
खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में पढ़े
2 of 6
#. खुलासाः POK के लॉन्चिंग पैड से घुसपैठ की ताक में हैं 200 आतंकी
अखनूर के करीब पलावलां सेक्टर में एलओसी के करीब हुए हमले के बाद बैट हमले की आशंका बढ़ी है। एलओसी के करीब सीमा सड़क संगठन के जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (ग्रेफ) शिविर पर हुए हमले का तरीका बैट हमले की ओर इशारा करता है। आमतौर पर फिदायीन हमले में आतंकी मौके पर जमकर अधिक से अधिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं लेकिन इस बार हमलावरों ने हिट एंड रन की नीति पर अमल किया।
विज्ञापन
खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में पढ़े
3 of 6
#. पोंगल पर इस बार नहीं होगा जलीकट्टू, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
जलीकट्टू पर लगे प्रतिबंध को हटाने के उठ रही मांगों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को इसपर अंतरिम फैसला सुरक्षित रख लिया है। बताते चलें कि सांडों की दौड़ पर रोक हटाने के लिए तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में पढ़े
4 of 6
#. 'बढ़ती असहिष्णुता' की वजह से एक और लेखक ने ठुकराया अवॉर्ड
देश और कर्नाटक में बढ़ती असहिष्णुता के माहौल को देखते हुए लेखक और आलोचक जी. राजशेखर ने कर्नाटक साहित्य अकादमी अवॉर्ड ठुकरा दिया है। राजशेखर के लिए इस पुरस्कार की घोषणा मंगलवार को हुई।
विज्ञापन
खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में पढ़े
5 of 6
#. नोटबंदीः NRI लोगों ने निकाले 1700 करोड़ डॉलर, अर्थव्यवस्था पर पड़ा असर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 8 नवंबर को नोटबंदी की घोषणा करने के बाद एनआरआई ने सबसे ज्यादा पैसा बाहर निकाल लिया। एनआरआई लोगों ने अक्तूबर और नवंबर माह में 1700 करोड़ डॉलर निकाला, जिसकी वजह से डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सबसे निचले स्चर पर पहुंच गया है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब अनिवासी भारतीयों ने पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में अपने निवेश को बाहर निकाला है।
खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में पढ़े
6 of 6
#. अकाली हिंसक हो गए तो 'आप' नेता जिंदा नहीं रहेंगे: हरसिमरत कौर
मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को खुली धमकी दी है। उनका कहना है कि अगर सीएम बादल अपने कार्यकताओं को हिंसक होने की छूट दे दें तो विरोधी जिंदा नहीं रहेंगे।