फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में डेंगू से 49 तो मलेरिया से 88 लोग बीमार, बारिश के बाद मरीजों के बढ़ने की आशंका

Mon, 30 Jul 2018 10:20 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेंगू का मच्छर
विज्ञापन
दिल्ली में डेंगू धीरे-धीरे अपना पैर पसार रहा है। बीते सप्ताह में यानी 28 जुलाई तक दिल्ली में डेंगू के मरीजों की संख्या 49 तक पहुंच चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि यमुना में आई बाढ़ के कम होने के साथ ही मच्छरों से पैदा होने वाली बीमारियों में तेजी आ सकती है।
विज्ञापन


पिछले साल अक्टूबर में सामने आए सबसे ज्यादा मरीज

इस साल मरीजों की संख्या अभी 50 के आंकड़े को पार नहीं कर सकी है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि इस वर्ष डेंगू का खतरा दिल्ली पर कम है। दरअसल, डेंगू के फैलने का खतरा अभी सामने आना बाकी है। डेंगू के फैलने का सबसे ज्यादा आशंका सितंबर से अक्टूबर माह के बीच में होती है।

पिछले वर्ष 2017 में भी दिल्ली में डेंगू के कुल 4,726 केस सामने आए थे। इनमें लगभग आधे मरीज (2,022) सिर्फ अक्टूबर माह में सामने आए थे, जबकि सितंबर माह में 1,103 केस हुए थे।
विज्ञापन


साल 2015 में दिल्ली में सबसे ज्यादा (15,867) लोगों को डेंगू हुआ था। इसमें सबसे ज्यादा मरीज अक्टूबर (7,283) और सितंबर (6,775) माह में सामने आए थे। इस हिसाब से इस साल भी डेंगू के सबसे ज्यादा मरीजों के सामने आने का समय अभी भी नहीं आया है।

मलेरिया-चिकुनगुनिया के मरीज भी बढ़े

डेंगू के मरीजों की संख्या भले ही पचास का आंकड़ा नहीं पार कर सकी हो, लेकिन मलेरिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बीते सप्ताह तक दिल्ली में मलेरिया के मरीजों की संख्या 88 तक पहुंच चुकी है। इस समय तक चिकुनगुनिया के भी 35 रोगी सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें