फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम नहीं रही नए नोटों की कालाबाजारी, नोएडा-हैदराबाद से पकड़े गए 54 लाख के नए नोट

Sun, 18 Dec 2016 12:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद बेशक आम आदमी को नए नोटों के लिए घंटों लाइन में धक्के खाने पड़ रहे हों लेकिन रसूखदारों और कालाबाजारियों के लिए इसकी कोई दिक्‍कत नहीं है। यही कारण है कि आयकर विभाग और पुलिस के छापों में देशभर में नए नोटों की बड़ी बड़ी खेप पकड़ी जा रही हैं।
विज्ञापन


रविवार को भी कई जगह बड़ी मात्रा में नए नोटों की खेप पकड़ी गई। यूपी एटीएस और आयकर विभाग के संयुक्त छापे में देश की राजधानी दिल्‍ली से सटे नोएडा में 18 लाख की नई नकदी के साथ पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा हैदराबाद से आयकर विभाग ने एक छापे में दो लोगों से 36 लाख की नई नकदी पकड़ी जिसमें सभी दो हजार के नए नोट थे।

एएनआई की खबर के अनुसार नोएडा के सेक्टर 57 से यूपी एटीएस और आयकर विभाग की टीम ने गुप्ता सूचना के आधार पर एक घर में छापा मारा। जहां से पुलिस को 18 लाख की नई नकदी बरामद हुई। टीम ने इस दौरान मौके से तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Search of the apartment led to a recovery of Rs.36 Lakhs cash, all in 2000 denomination, source of money being probed: IT Sources #Hyderabad — ANI (@ANI_news) December 18, 2016
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें