फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19 Updates: कोरोना वायरस के देश में घट रहे केस, 24 घंटे में सामने आए 4777 नए मरीज

Sun, 02 Oct 2022 10:13 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

20.20 करोड़ से ज्यादा लोगों को अब तक प्रीकाशन डोज भी लग चुकी है। कोविन एप पर मिली जानकारी के मुताबिक, 24 घंटे में 15,63,151 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
भारत में कोरोना संक्रमण के मामले - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4,777 नए मामले सामने आए है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,45,68,114 हो गई, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 43,994 हो गई। वहीं, कोरोना से 5,196 लोग ठीक हुए हैं। 

विज्ञापन


मंत्रालय के मुताबिक, 23 लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या 5,28,510 पहुंच गई है। पिछले 24 घटें में हुई 23 में से अकेले 11 मौत केरल राज्य में हुई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.10 प्रतिशत शामिल है, जबकि देश में कोविड-19 से ठीक हुए मरीजों की दर बढ़कर 98.72 प्रतिशत हो गई है।

भारत में कोविड -19 टैली 7 अगस्त 2020 को 20 लाख,  23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गया था। यह 28 सितंबर 2021 को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गया था। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया। देश में 4 मई को दो करोड़ और पिछले साल 23 जून को तीन करोड़ के आंकड़े को पार किया था, जबकि इस साल 25 जनवरी 2022 को चार करोड़ का आंकड़ा पार किया है। 
विज्ञापन


घट रहे कोरोना के मामले 
देश में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट हो रही हैं। रविवार को देश में देश में कोविड-19 के कुल 4,777 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले शनिवार यानी 24 सितंबर को कोरोना के 4,912 मामले दर्ज किए गए थे।  24 सितंबर को एक्टिव मरीजों की संख्या 44,436 थी। वहीं, 20.20 करोड़ से ज्यादा लोगों को अब तक प्रीकाशन डोज भी दी जा चुकी है। कोविन एप पर मिली जानकारी के मुताबिक, 24 घंटे में 15,63,151 लोगों को वैक्सीन लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें