भारत-म्यांमार सीमा से बरामद किए गए आईईडी
- फोटो : एएनआई
भारत-म्यांमार सीमा पर एक बड़ी साजिश भारतीय सुरक्षा बलों ने सोमवार को नाकाम कर दी। 43 असम राइफल्स के जवानों ने सीमा के पास जांच के दौरान 200 से ज्यादा आईईडी बरामद किए हैं। इनका वजन 282 किलोग्राम बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ये आईईडी मणिपुर के मोरेह में भारत-म्यांमार सीमा पर बरामद किए गए हैं।