फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के 25 हाईकोर्ट में जजों के 414 पद खाली, 43 लाख से अधिक लंबित मामलों पर असर

Sat, 14 Sep 2019 04:57 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • इन हाईकोर्ट में 1079 पद स्वीकृत हैं, जिनमें 43 लाख से अधिक मामले लंबित पड़े हुए हैं
  • पिछले चार महीनों के दौरान सेवानिवृत्त, इस्तीफों या पदोन्नति से और ज्यादा वैकेंसी बढ़ी
  • इस साल जून में 399 तो मई में 396 पद, फरवरी में 400 और जनवरी में 392 पद खाली थे
विज्ञापन
MP Highcourt
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के 25 हाईकोर्ट में जजों के 414 पद खाली पड़े हैं। यह आंकड़ा इस साल अब का सबसे अधिक है। कानून मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश के हाईकोर्टों में 1079 जजों के पद स्वीकृत हैं। एक सितंबर को इनमें 414 पद रिक्त हैं। अगस्त में रिक्त पदों की संख्या 409 और जुलाई में 403 थी।

विज्ञापन


इस साल जून में 399 तो मई में 396 पद जजों के खाली थी। अप्रैल में यह संख्या 399 तो मार्च में 394 थी। फरवरी में 400 और जनवरी में 392 पद रिक्त थे। 25 हाईकोर्ट में 43 लाख से अधिक मामले लंबित हैं।

तीन सदस्यीय सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम हाईकोर्ट जजों के लिए उम्मीदवारों के नाम की सिफारिश करती है। सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति के लिए शीर्ष कोर्ट के पांच न्यायाधीशों की पीठ नामों की सिफारिश करती है। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट कॉलेजियम अपने यहां के लिए उम्मीदवारों के नामों को छांटती है और इन्हें कानून मंत्रालय को भेजती है। इन उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि की जांच रिपोर्ट आईबी से मिलने बाद मंत्रालय इसे अंतिम निर्णय के लिए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को भेजता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें