इंटरमीडिएट पास करने वाली छात्राओं को नौकरी देने के लिए प्लेसमेंट संबंधित सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद कंपनी की तरफ से चयनित की गई है। चयनित छात्राएं पड़ोसी राज्य कर्नाटक के होसुर में नौकरी करेंगी।
नांदेड़ के ग्रामीण इलाकों की 400 से अधिक युवतियों को टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से नौकरी के प्रस्ताव मिले हैं। आदिवासी समाज से जुड़ी इन युवतियों ने हाल ही में इंटरमीडिएट की क्लास पास की थी।
विज्ञापन
सहायक कलेक्टर कीर्तिकिरण पुजार ने कहा कि मराठवाड़ा में नांदेड़ के किनवट क्षेत्र की आदिवासी समाज से जुड़ी महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की एक पहल की गई। प्रतिभा अभियान के दौरान 410 छात्राओं का चयन टाटा कंपनी ने किया है। कंपनी के अधिकारी ने बताया कि मानव संसाधन विभाग ने जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर 6 और 7 सितंबर को दो दिवसीय प्रतिभा खोज अभियान का आयोजन किया। जिसमें 600 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
चयनित उम्मीदवार पड़ोसी राज्य कर्नाटक के होसुर में टीईपीएल की निर्माण इकाई में विभिन्न क्षमताओं में काम करेंगी। अधिकारी ने कहा कि सभी को पहले बेंगलुरु में अपना प्रशिक्षण पूरा करना होगा।