फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में 400 करोड़ का घोटाला, फडणवीस ने की जांच की मांग

Thu, 29 Oct 2020 06:34 AM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

फडणवीस ने मुख्यमंत्री से की जांच की मांग, सौंपा ऑडियो क्लिप
विज्ञापन
devendra fadnavis, uddhav thackeray
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में केंद्र सरकार की योजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में चार सौ करोड़ रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया है कि एनएचएम में नौकरी के नाम पर 400 करोड़ का घोटाला हुआ है जिसकी जांच होनी चाहिए। फडणवीस ने इस संबंध में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र भी लिखा है।  

विज्ञापन


फडणवीस ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन केंद्र सरकार की योजना है, लेकिन राज्य सरकार इसका क्रियान्वयन करती है। कर्मचारियों की नियुक्ति भी राज्य सरकार ही करती है। एनएचएम में संविदा कर्मचारियों को स्थायी करने के नाम पर राज्यभर में गोरखधंधा शुरू हुआ है। इसकी पुष्टि के लिए फडणवीस ने मुख्यमंत्री ठाकरे को एक ऑडियो क्लिप भी भेजा है। विपक्ष के नेता का आरोप है कि राज्य में करीब 20 हजार ऐसे उम्मीदवार हैं, जिन्हें स्थायी करने के लिए एक से ढाई लाख रुपये लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थायी नौकरी के लिए 400 करोड़ का कारोबार होना गंभीर मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें