फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा:भगवान कार्तिकेश्वर के विसर्जन समारोह के दौरान हुआ बड़ा हादसा, पटाखों में हुए विस्फोट से 40 से अधिक झुलसे

Thu, 24 Nov 2022 01:22 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

बलिया बाजार में कार्तिकेश्वर के विसर्जन स्थल पर विभिन्न पूजा पंडालों में पटाखे फोड़ने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। उसी दौरान आतिशबाजी से निकली एक चिंगारी पटाखों के ढेर पर जा गिरी, जिससे विस्फोट हो गया और लोग झुलस गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के बलिया बाजार में भगवान कार्तिकेश्वर के विसर्जन समारोह के दौरान बुधवार को पटाखे फोड़ने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। घटना में करीब 40 लोग झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बलिया बाजार में कार्तिकेश्वर के विसर्जन स्थल पर विभिन्न पूजा पंडालों में पटाखे फोड़ने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। उसी दौरान आतिशबाजी से निकली एक चिंगारी पटाखों के ढेर पर जा गिरी, जिससे विस्फोट हो गया और लोग झुलस गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने झुलसे लोगों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया। पटाखों की चपेट में आने से झुलसे कई लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए एससीबी मेडिकल कॉलेज और कटक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें