4 करोड़ भारतीयों पर मंडरा रहा खतरा
- फोटो : Reuters
बढ़ता शहरीकरण मुबंई और कोलकाता जैसे शहरों के लिए भविष्य में बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है। समुद्र का जलस्तर बढ़ने से भारत के अंदर करीब 4 करोड़ लोगों पर खतरा मंडरा रहा है। यह बात यूएन एन्वायरमेंट की रिपोर्ट में सामने आई है।
ग्लोबल एन्वायरमेंटल आउटलुक(जियो-6) के अध्ययन में यह बात सामने आई है कि दक्षिणपूर्व एशिया में पैसिफिक और दक्षिणी क्षेत्र में इस बात का खतरा मंडराता जा रहा है। समुद्र के किनारे बसने वाली बड़ी आबादी पर यह खतरा मंडरा रहा है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि एशिया के सात शहरों पर यह खतरा मंडरा रहा है। समुद्र का जल स्तर बढ़ने से 4 करोड़ भारतीय, 2.5 करोड़ बांग्लादेशी, 2 करोड़ चीन और फिलीपींस के 1.5 करोड़ लोग इस जद में हैं।