फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 करोड़ भारतीयों पर मंडरा रहा खतरा, यूएन की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Fri, 20 May 2016 04:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
4 करोड़ भारतीयों पर मंडरा रहा खतरा - फोटो : Reuters
विज्ञापन
बढ़ता शहरीकरण मुबंई और कोलकाता जैसे शहरों के लिए भविष्य में बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है। समुद्र का जलस्तर बढ़ने से भारत के अंदर करीब 4 करोड़ लोगों पर खतरा मंडरा रहा है। यह बात यूएन एन्वायरमेंट की रिपोर्ट में सामने आई है। 
विज्ञापन


ग्लोबल एन्वायरमेंटल आउटलुक(जियो-6) के अध्ययन में यह बात सामने आई है कि दक्षिणपूर्व एशिया में पैसिफिक और दक्षिणी क्षेत्र में इस बात का खतरा मंडराता जा रहा है। समुद्र के ‌किनारे बसने वाली बड़ी आबादी पर यह खतरा मंडरा रहा है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि एशिया के सात शहरों पर यह खतरा मंडरा रहा है। समुद्र का जल स्तर बढ़ने से 4 करोड़ भारतीय, 2.5 करोड़ बांग्लादेशी, 2 करोड़ चीन और फिलीपींस के 1.5 करोड़ लोग इस जद में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें