फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: पश्चिम बंगाल के बांकुरा में ट्रक पलटने से चार की मौत, दो की हालत गंभीर

Mon, 02 Jan 2023 06:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांकुरा (पश्चिम बंगाल)

सार

पुलिस ने बताया कि वाहन में चालक समेत छह लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि सभी को बचा लिया गया और बिष्णुपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में सोमवार को एक ट्रक हाइसे का शिकार हो गया। जानकारी के मुताबिक, ट्रक के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार रात बिष्णुपुर-पतरसयार रोड पर जनता मोड़ के पास हुआ। ट्रक चावल की बोरियों के साथ बांकुड़ा जिले के तलडांगरा से पुरबा बर्धमान जिले के रैना की ओर जा रहा था, तभी उसका एक टायर पंचर हो गया, जिसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन पलट गया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि वाहन में चालक समेत छह लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि सभी को बचा लिया गया और बिष्णुपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कहा कि ये सभी रैना के रहने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें