सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से भारत में प्रवेश कर रहे चार बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। इन सभी पर भारतीय सीमा में अवैध रूप से प्रवेश करने का आरोप है। चारों आरोपियों को बुधवार देर शाम डोबरपारा सीमा चौकी इलाके से जवानों ने गिरफ्तार किया।