फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघालय: ईस्ट गारो हिल्स में पुलिस-एटीएस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में चार हथियारबंद लोगों की मौत

Sun, 30 Aug 2026 07:51 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, शिलॉन्ग
विज्ञापन
अपराध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेघालय के ईस्ट गारो हिल्स जिले में रविवार तड़के मेघालय पुलिस और आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में चार हथियारबंद लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


सुबह चार बजे हुई मुठभेड़
ईस्ट गारो हिल्स के पुलिस अधीक्षक पवार एस. वसंंतराव ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने सोंगसाक से कागल की ओर जाने वाली सड़क पर नाका लगाया था। यह मुठभेड़ सुबह करीब चार बजे हुई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान टीम ने एक संदिग्ध वाहन को रुकने का इशारा किया। आरोप है कि वाहन में सवार लोगों ने पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी की।

कारोबारी के अपहरण और हत्या में शामिल थे अपराधी
पुलिस अधीक्षक के अनुसार, जवाबी गोलीबारी में वाहन में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि डामरा में अंतरराज्यीय सीमा के पास हाल में एक कारोबारी के अपहरण और हत्या में इन लोगों की संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान का पूरी तरह सत्यापन किया जाएगा। सभी फोरेंसिक टीमें अभी जांच में जुटी हैं। मामले की जांच और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें