इराक में लापता 39 भारतीयों का मुद्दा लोकसभा में सोमवार को गूंजा और विपक्ष ने कड़ा रुख अपनाते हुए इस पर केंद्र सरकार को घेरा है। अकाली दल के सांसद चंदू माजरा ने ये मुद्दा उठाया और उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जिस जेल में भारतीयों के होने का जिक्र किया है, वो पूरी तरह नष्ट हो चुकी है।
Truth must be let out: SAD's Chandu Majra in Lok Sabha on 39 missing Indians in Iraq;Speaker says EAM Swaraj to give statement at 5 pm today pic.twitter.com/tuD4OcCkXx
— ANI (@ANI_news) July 24, 2017
वहीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इराक के विदेश मंत्री से दिल्ली में मुलाकात की है। सूत्रों के मुताबिक लोकसभा स्पीकर ने कहा कि सुषमा शाम पांच बचे लापता भारतीयों के मुद्दे पर संसद में बोलेंगी।
Foreign Minister of Iraq Dr Ibrahim Al-Eshaiker Al-Jafari meets EAM Sushma Swaraj in Delhi. pic.twitter.com/7KY69QmSjt
— ANI (@ANI_news) July 24, 2017
माजरा ने कहा कि लापता हुए भारतीयों में ज्यादातर पंजाब से हैं और हम चाहते हैं कि सरकार सामने लाए कि आखिर सच्चाई क्या है? कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार देश को गुमराह कर रही है और इसी के विरोध में वो स्थगन प्रस्ताव भी लेकर आ रही है।