महाराष्ट्र के बीड जिले में एक महिला 20वीं बार मां बनेगी। 38 वर्षीय लंकाबाई सात माह की गर्भवती हैं और यह पहला मौका है, जब वह अस्पताल में बच्चे को जन्म देंगी। इससे पहले उन्होंने 19 बच्चों को घर पर ही जन्म दिया।
लंकाबाई खरात बंजारों के गोपाल समुदाय की हैं और थोड़े-थोड़े दिनों में इनका ठिकाना बदलता रहता है। एक स्थानीय डॉक्टर ने उनकी गर्भावस्था को देखते हुए बीड के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ. अशोक थोराट ने बताया कि लंकाबाई का केस देखने के बाद हम सब हैरान थे।
उन्होंने अब तक 19 बच्चों को घर में ही जन्म दिया है। इसलिए उन्हें एक विशेष चिकित्सीय कोर्स कराया गया, ताकि वह जरूरी सावधानियां बरतें और संक्रमण से बच सकें। डॉक्टरों के मुताबिक इतनी बार मां बनने के बाद लंकाबाई के लिए मुश्किलें कम नहीं होंगी। महिला के अभी 11 बच्चे हैं।