फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivraj Singh Chouhan: '38 फीसदी गेहूं की कटाई पूरी, खरीद की बेहतर व्यवस्था करें', अफसरों से बोले कृषि मंत्री

Sun, 13 Apr 2025 09:04 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए 31 मिलियन टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है। गेहूं कटाई की स्थिति अच्छी है। इसलिए अफसरों गेहूं खरीद की बेहतर व्यवस्था करें। 
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को अफसरों को गेहूं और अन्य फसलों की उपज की खरीद के लिए बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में अब तक अनुमानित 32 मिलियन हेक्टेयर के कुल गेहूं क्षेत्र का 38 प्रतिशत हिस्सा काटा जा चुका है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और बिहार जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में गेहूं की कटाई की स्थिति बेहतर है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए 31 मिलियन टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है। आंकड़ों के मुताबिक किसानों ने चार अप्रैल तक कुल रबी दलहन क्षेत्रों में 91 प्रतिशत, तिलहन क्षेत्र में 87 प्रतिशत, श्री अन्न और मोटे अनाज क्षेत्र में 70 प्रतिशत और चावल क्षेत्र में 33 प्रतिशत कटाई पूरी कर ली है। कुल रबी फसलों के लगभग 59 प्रतिशत क्षेत्र की कटाई हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: फिर विवादों में तमिलनाडु के राज्यपाल RN रवि, जय श्री राम का नारा लगवाने पर पद से हटाने की उठी मांग
विज्ञापन


इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने जायद फसलों की बुवाई की प्रगति का भी जायजा लिया। इस साल अब तक जायद फसलों का कुल रकबा 60.22 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जो एक साल पहले 52.40 लाख हेक्टेयर था। बयान में कहा गया है कि इसमें से चावल 32 लाख हेक्टेयर में और दलहन 11 लाख हेक्टेयर में और तिलहन 7.35 लाख हेक्टेयर में बोया गया है।
विज्ञापन


पिछले महीने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य सरकारों से अपील की थी कि किसानों की कोई भी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे नहीं खरीदें। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि फसलों का खरीद मूल्य एमएसपी से नीचे न जाए और इन खरीद में राज्य सरकारों से भी इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा है। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें