मौजूदा खरीफ विपणन सत्र में अब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान की खरीद पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 21.07 फीसदी बढ़कर 374.81 लाख टन तक पहुंच गई है। यह खरीद 70,764.66 करोड़ रुपये में की गई। इस बात की जानकारी रविवार को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय मंत्रालय के मुताबिक, धान की कुल 374.81 लाख टन की खरीद में से अकेले पंजाब में 202.77 लाख टन की खरीद की गई है, जो कुल खरीदारी का 54 प्रतिशत है। बता दें कि शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया था है कि अक्तूबर 2020 से शुरू हुए मौजूदा खरीफ विपणन सत्र 2020- 21 में सरकार लगातार नयूनतम समर्थन मूलय पर किसानों से खरीफ फसलों की खरीदारी कर रही है।