फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर हालात : 24 घंटे में 354 की संक्रमण से हुई मौत, एक दिन में सामने आए 50 हजार से ज्यादा केस

Thu, 01 Apr 2021 06:23 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

  • देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1.21 करोड़ से अधिक हो चुकी है जिनमें से 1.14 करोड़ अब तक ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के फिर से बढ़ते मामलों ने पूरे देश के लिए चिंता के हालात पैदा कर दिए हैं। वहीं नए मामलों के साथ ही कोरोना से हर दिन होनी वाली मौत में भी इजाफा हुआ है। पिछले एक दिन में 354 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है जो इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन


 महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में महामारी ने विकराल रूप धारण कर लिया है, इस पर नियंत्रण पाने के लिए कई तरह की पाबंदियां लगाईं जा रही हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को 53,480 नए मामले सामने आए हैं।

वहीं 41,280 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इस दौरान 354 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इससे एक दिन पहले सोमवार को 271 लोगों की जान गई थी। पिछले एक दिन में 53,480 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 41,280 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। फिलहाल देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1.21 करोड़ से अधिक हो चुकी है जिनमें से 1.14 करोड़ अब तक ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन


पांच फीसदी से ऊपर संक्रमण दर
मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक दिन में 10.26 लाख सैंपल की जांच हुई थी। फिलहाल संक्रमण दर एक बार फिर पांच फीसदी से आगे निकल चुकी है। वहीं इसके चलते रिकवरी दर में गिरावट लगातार देखने को मिल रही है।

देश में कोरोना की रिकवरी दर अब 94.11%है। जबकि एक महीने पहले तक यह दर 97% के आसपास तक पहुंच चुकी थी। मंत्रालय का कहना है कि देश के कुछ हिस्सों में मौत की संख्या तेजी से बढ़ी है। इनमें महाराष्ट्र, पंजाब और छत्तीसगढ़ सबसे ऊपर हैं।

मुंबई में 82% मरीज बिना लक्षण के
मुंबई में 82 फीसदी बिना लक्षणों वाले मरीज से परेशानी बढ़ गई है। पिछले 49 दिनों में 91 हजार कोरोना के नए मामले सामने आए। इनमें 74 हजार मामलों में कोई लक्षण नहीं मिला। महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर आए 50 दिन हो गए हैं। आने वाले 30 से 35 दिन तक इसका और असर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें