जम्मू-कश्मीर में शांति बहाली के प्रयास के साथ ही छात्रों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री स्पेशल स्कॉलरशिप योजना का इस साल 3420 छात्रों ने लाभ उठाया।
पिछले साल के मुकाबले इस संख्या में काफी वृद्धि हुई है। राज्य के छात्र अब बम-बंदूक में नहीं, अपना भविष्य इंजीनियरिंग में बनाना चाहते हैं।
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के छात्र भी अब देश के अन्य छात्रों के साथ कदमताल कर आगे बढ़ रहे हैं।
पिछले साल राज्य में 2272 छात्रों ने पीएम स्कॉलरशिप योजना का लाभ उठाया था। जम्मू-कश्मीर के छात्र पत्थर या बंदूक नहीं, अब इंजीनियरिंग में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।
इस के अलावा केंद्र सरकार प्रदेश में सात गर्ल्स हॉस्टल बनाने जा रही है, ताकि बेटियां भी आगे बढ़ सकें। ज्यादा छात्रों को मौका देने के लिए सीटों की संख्या में भी इजाफा होगा।
इस योजना के तहत फीस में जनरल डिग्री के लिए छात्र को तीस हजार, इंजीनियरिंग में सवा लाख और मेडिकल में तीन लाख रुपये तक की सहायता मिल रही है।
2017 में छात्रों ने लिया दाखिला
प्रोग्राम छात्रों की संख्या
जनरल डिग्री 239
इंजीनियरिंग 2377
आर्किटेक्चर 01
एचएमसीटी 54
फार्मेसी 228
नर्सिंग 508
मेडिकल 13
-आवेदन करने वाले छात्र
एरिया 2016 2017
जम्मू 5104 10944
श्रीनगर 3633 12047
लद्दाख 314 2807
कुल 9051 25798