फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 3314 नए मामले, 66 मरीजों की मौत

Sun, 27 Dec 2020 10:41 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 3,314 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 19,19,550 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने एक बयान में बताया कि राज्य में संक्रमण से 66 और मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 49,255 हो गई।

विज्ञापन


बयान के मुताबिक, उपचार के बाद 2,124 रोगियों को छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद राज्य में ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 18,09,948 हो गई।  राज्य में अभी उपचाराधीन रोगियों की संख्या 59,214 है।

कोरोना का नया रूप : बीएमसी ने मानक संचालन प्रक्रिया जारी की

ब्रिटेन में कोरोना वायरस का एक नया प्रकार सामने आने के बाद मुंबई के स्थानीय निकाय ने रविवार को ताजा दिशानिर्देश जारी करते हुए ब्रिटेन, यूरोप और मध्य एशिया से आने वाले सभी यात्रियों के लिए 14 दिन का पृथक-वास अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन


संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया के तहत यात्रियों को वापसी के बाद सशुल्क संस्थागत पृथक-वास में रखा जाएगा और सातवें दिन उनकी आरटी-पीसीआर जांच की जाएगी जिसका खर्च भी उन्हें ही वहन करना होगा।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने एक बयान में कहा है कि अगर जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आती है, तो यात्री को संस्थागत पृथक-वास से छुट्टी दे दी जाएगी और उसे घर में अनिवार्य रूप से सात दिन के पृथक-वास में रहना होगा। कुल 14 दिन का पृथक-वास अनिवार्य होगा।

दिशा-निर्देश के अनुसार, गृह पृथक-वास का मुहर लगाया जाएगा और यात्रियों से हलफनामा लिया जाएगा कि वे इसका पालन करेंगे। अगर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो यात्री को तय अस्पताल जैसे ब्रिटेन से आने वालों को सेवेन हिल्स और अन्य देशों से आने वालों को जीटी अस्पताल में भेजा जाएगा। हालांकि, दूतावासों और अन्य मिशनों में काम करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को संस्थागत पृथक-वास से छूट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें