फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 से मई में हर दिन 32 मुंबईकर ने गंवाई जान, रोज सामने आ रहे एक हजार नए मामले

Wed, 03 Jun 2020 05:01 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

  • हर रोज एक हजार से अधिक मरीज महामारी की चपेट में आए
  • 41099 कुल मामले हैं अभी मुंबई में
  • 6910 कोरोना पॉजिटिव थे अप्रैल के अंत तक
  • 32625 कोरोना मरीज करीब साढे़ चार गुना बढ़े मई में
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र की राजधानी में मई के हर एक दिन औसत 32 मुंबईकर ने जिंदगी गंवाई है। यही नहीं आंकड़ों को देखें तो हर रोज एक हजार लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि चूंकि जांचें कम हुईं, यह आंकड़ा भी हकीकत से कम ही है। समय पर जांच नहीं होना भी मरीजों की मौत का कारण है। मुंबई में अब कुल 41099 मामले हैं।

विज्ञापन


आंकड़ों को देखें तो अप्रैल में जहां मुंबई में 6910 कोरोना मरीज थे वहीं एक महीने में इनकी संख्या में करीब साढ़े चार गुना इजाफा हुआ। मई के अंत तक शहर में 32625 कोरोना पॉजिटिव हो गए। मुंबई में पहला कोरोना मरीज 11 मार्च को मिला था। इसके बाद मार्च के अंत तक यहां कुल 151 मामले सामने आए थे, जिनमें सात की मौत हुई थी।

अप्रैल से मई के बीच मौतों में 250 फीसदी वृद्धि  
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में अप्रैल से मई के बीच मौतों में 250 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल में जहां 281 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी, वहीं मई तक 989 मरीजों की कोरोना से मौत हुई। अप्रैल में औसतन हर दिन 9 मुंबईकर अपनी जान गंवा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें